नवगछिया : नवगछिया की एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने नवगछिया पुलिस मुख्यालय में पहली बार स्थानीय पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना से निपटना और अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकताओं में है. साथ ही यातायात पर उनकी विशेष नजर होगी. श्री मति मेश्राम ने कहा कि नवगछिया पुलिस जिले में दो मोबाइल पेट्रोलिंग द्वारा क्राइम के साथ-साथ यातायात पर भी नजर रखी जाएगी. जिसमें जीरोमाइल नवगछिया से कटिहार के बॉर्डर तक पुलिस की एक टीम मोबाइल पेट्रोलिंग करेगी तो दूसरी टीम टोल प्लाजा से लेकर भवानीपुर थाने की सीमा तक पेट्रोलिंग करेगी. इसके अलावे विक्रमशिला सेतु पर जाम की समस्या को देखते हुए बाइक से पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है और जहान्वी चौक स्थित टीओपी पर भी एक पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

वहां पर पुलिस बलों संख्या को बढ़ाये जाने की योजना है. स्वप्ना जी मेश्राम ने कहा की उन्हें जानकारी मिली है कि नवगछिया में यातायात की समस्या एक बड़ी समस्या है इसके लिए आसपास के जिले की पुलिस के साथ सामंजस्य स्थापित कर निपटने का प्रयास किया जायेगा. नवगछिया एसपी ने कहा कि शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराना उनकी पहली प्राथमिकता है. इसके लिए वे रणनीति के तहत काम करेंगे. विभिन्न थानों से कुख्यात और शातिर अपराधियों की सूची मांगा गया है.

जो फरार चल रहे हैं उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा तो जेल से जमानत पर छूटे अपराधियों की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी और अगर ऐसे अपराधियों की गतिविधि संदिग्ध हुई तो निश्चित रूप से उनके जमानत को स्थगित करवाने की प्रक्रिया पर भी पुलिस काम करेगी. किसी भी सूरत में विधि व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. नवगछिया की एसपी ने कहा कि पिछले दिनों जो भी अपराधी गिरफ्तार हुए हैं उनके विरुद्ध स्पीडी ट्रायल चलवाने और जल्द से जल्द सजा दिलवाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी. साथ ही पूर्व के केसों में फरार चल रहे अपराधियों पर भी उनकी नजर है जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा. नवगछिया एसपी ने कहा कि यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है इसलिए सघन रूप से मास्क चेकिंग करवाने और लॉक डाउन का पालन सख्ती से करवाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है.

साथ ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित थे. इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को कई तरह के आवश्यक निर्देश देते हुए सतर्क रहने को कहा गया है. नवगछिया एसपी ने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को थाना स्तर पर अच्छा मास्क, सैनिटाइजर, ग्लबस उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. नवगछिया की एसपी ने कहा कि कोरोना से जो भी कोरोना से लड़ रहे हैं उनकी प्रति वे शुक्रगुजार हैं.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet