नवगछिया। भारतीय स्टेट बैंक पटना मंडल द्वारा एसबीआई परिवार किसानों के द्वार धरहरा गांव में शुक्रवार की संध्या को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संजय कुमार, महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, मृगांक जैन महाप्रबंधक उत्तराखंड बिहार, पूर्व मुखिया विजय कुमार, प्रधानाध्यापक युगेश कुमार व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के संचालक व क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीर कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। स्वागतगान राजकिशोर सिंह व उनके सहयोगी कलाकार द्वारा किया गया।

इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी-कलम का वितरण किया गया। महाप्रबंधक द्वय ने इस अवसर पर धरहरा के ठाकुरबाड़ी परिसर में पौधारोपण भी किया। महाप्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि मेरा गांव मेरा देश रात्रि किसान चौपाल के अंतर्गत किसानों से संपर्क कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनकी आर्थिक उन्नति में सहयोग करने की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर एलडीएम पूर्णिया रविशंकर कुमार सिंहा ने बताया कि एसबीआई की नवगछिया, खरीक, झंडापुर व नारायणपुर शाखा के द्वारा किसानों के बीच पांच करोड़ रुपये का त्रृण वितरित किया गया।

मुखिया विजय सिंह ने इस अवसर पर धरहरा के किसानों को बैंक के द्वारा अधिक से अधिक कृषि उपकरण बतौर त्रृण उपलब्ध कराने की मांग की। इस अवसर पर 51 छात्राओं के खाते खोल कर एसबीआई की ओर से 501 रुपये जमा कर छात्राओं के बीच वितरित किये गये तथा दो विद्यालयों में पंखा और वाटर प्यूरिफायर दिये गये। मौके पर सरपंच बिहारी सिंह, शिक्षक शुभेन्दु कुमार सिंह सहित बडी संख्या में ग्रामीणों व स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *