नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया बाजार एसबीआई बैंक के सामने से अज्ञात चोरों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में पीड़ित झारखंड के साहेबगंज जिले के चौसा टोला पोस्ट रामपुर निवासी धर्मराज मंडल के पुत्र गुलशन कुमार मंडल ने नवगछिया थाना में अज्ञात चोरों द्वारा मोटरसाइकिल की चोरी करने का आवेदन दिया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 182
गुलशन ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल एच एफ डिलक्स जेएच 18 डी 6446 से नवगछिया एसबीआई बैंक अपने कार्य से आया था. बैंक के सामने गाड़ी लगाकर बैंक के अंदर गया. बैंक में काम कर बाहर आकर देखा तो गाड़ी नहीं थी. वहीं पुलिस मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

