नारायणपुर । प्रखंड के नारायणपुर चौक से पश्चिम एनएच 31 पर दो ऑटो व एक पिकअप की टक्कर में तीन व्यक्ति घायल हो गए। सूचना मिलने पर भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने गश्ती टीम के एसआई सुरेश पंडित को घटनास्थल भेजा। पुलिस ने घायलों को नारायणपुर पीएचसी इलाज के लिए भेजा।
Total Downloads: 160
थानाध्यक्ष ने बताया कि नवगछिया से महेखूंट की तरफ जा रहे ऑटो व खगड़िया के तरफ से आ रहे ऑटो को ओवरटेक करने के चक्कर में खगड़िया जा रहे पिकअप ने दोनों ऑटो को ठोकर मारा।
जिसमें छोटी मलया निवासी मोहम्मद नफील, रूपौली निवासी शिक्षक साहब झा व ऑटो चालक गोपाल सिंह मिलन चौक नवगछिया घायल गो गए। पीएचसी प्रभारी विनोद कुमार ने घायलों को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि एक ऑटो और पिकअप का ड्रायवर फरार हो गया।

