नवगछिया। एसपी पूरण कुमार झा ने नवगछिया पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्र में गुम या चोरी हुए 10 मोबाइल बरामद कर उन्हें वापस किया। एसपी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रंगरा थाना क्षेत्र के बंटी कुमार, नेहा कुमारी, परबत्ता थाना क्षेत्र के संजीव कुमार, नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के राजेश रजक, गोपाल कृष्णा, गोपालपुर थाना क्षेत्र के रंजीत कुमार,

 नवगछिया थाना क्षेत्र के अमित कुमार एवं नवगछिया थाना क्षेत्र के सरवन कुमार को मोबाइल वापस किया गया। इस मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *