नवगछिया : अवैध रूप से खनन, ओवरलोड वाहनों के आवागमन के विरोध में बिहार के ट्रक मालिक गोलबंद हो रहे हैं। इसके विरोध में आंदोलन की तैयारी में जुट गए है। इसके लिए जिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन अभियान चला रहा है, ताकि अधिक से अधिक ट्रक मालिक इसमें भाग ले सकें।
Total Downloads: 79
जिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपनारायण सिंह ने बताया कि 26 जून को शहर के एक होटल में दोपहर दो बजे ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भानु शेखर प्रसाद सिंह के अलावा सभी जिलों के अध्यक्ष व भागलपुर जिला कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है।
शनिवार को बिहपुर, सोनवर्षा, बभनगामा, अमरपुर, लत्तीपुर, भवनपुरा, चोरहर, ढोढिय, नवगछिया, तेतरी, ध्रुवगंज, कदवा, ढोलवजा के ट्रक मालिकों से मिलकर उनसे बैठक में शामिल होने की अपील की गई। इस अभियान में जिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजा यादव, मुकेश यादव, लाल बहादुर सिंह, राजीव साह, सचिव बबलू सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश यादव, वेदानंद शर्मा, राजेश यादव, प्रेम कुमार, वैभव शर्मा, मुन्ना मंडल, अजय यादव, उप प्रमुख रोशन कुमार आदि मौजूद थे।

