नवगछिया और खरीक प्रखंड के विद्यालयों में घटिया खाना परोसने वाली एजेंसी के खिलाफ अब शिक्षा विभाग कार्रवाई के मूड में है। कार्रवाई के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने एनजीओ बाल विकास सेवा संस्थान द्वारा नवगछिया अनुमंडल के नवगछिया और खरीक के विद्यालयों में घटिया भोजन परोसे जाने के मामले में एमडीएम निदेशक को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

डीईओ ने बताया घटिया खाना यानी मिड डे मील परोसे जाने के मामले में तीन सदस्य जांच टीम बनाई गई थी। कमेटी द्वारा जारी रिपोर्ट में पाया गया है कि स्कूलों में संबंधित एनजीओ ने खराब क्वालिटी का मिड डे मील परोसा गया था। इसके बाद ही जांच कर कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया।

गौरतलब हो कि नवगछिया व खरीक प्रखंड के कुछ विद्यालयों में 21 जुलाई को भोजन घटिया मिलने के कारण ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन किया गया था। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इन स्कूलों में पांच से 22 जुलाई तक लगातार बाल विकास सेवा संस्थान एनजीओ द्वारा खराब खाना स्कूल में पहुंचाया गया था। ग्रामीणों ने जब इस पर एतराज जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया तो इस मामले की जांच करने के लिए कमेटी का गठन किया गया और जांच कराई गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *