बिहपुर। बुधवार की रात झंडापुर ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के औलियाबाद से डेढ़ लीटर देसी शराब के साथ तीन शराबी को गिरफ्तार किया। ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराबी योगेन्द्र सिंह, राजेश सिंह एवं मिंटू सिंह है। जिसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

