नवगछिया । खरीक प्रखंड के तुलसीपुर गांव स्थित एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय में रविवार की देर आग लग जाने के कारण पूरा कार्यालय जलकर राख हो गया। कंस्ट्रक्शन के निदेशक तुलसीपुर निवासी आशीष कुमार ने थाने में आवेदन दिया है।
Total Downloads: 172
जिसमें कहा है कि रविवार की देर रात दीवाली के अवसर पर अपने कार्यालय में पूजा-अर्चना करने के बाद 09:45 बजे कार्यालय को बंद कर घर चला गया। घर में पूजा करने के बाद करीब 10:30 बजे जब पुनः कार्यलय पहुंचा तो देखा कि कार्यलय के कमरे से आग की लपटें उठ रही हैं।
इस दौरान हल्ला किया तो आसपास के लोग आए। जिसके बाद काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। किन्तु, इससे पूर्व ही कार्यालय के अंदर रखे कंपनी से संबंधित सभी कागजात, टीवी, फ्रिज, गोदरेज समेत सारा समान जलकर राख हो चुका था। पुलिस घटना की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

