नारायणपुर। नारायणपुर गंगा जहाज घाट किनारे पानी भरे गड्ढे में 10 वर्षीय बालक मो. चांद अली पिता मो. जरीफुल की डूबने से मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि चांद अन्य बच्चों के साथ स्नान के लिए गया था। स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया।

अन्य बच्चों के हल्ला करने पर ग्रामीणों ने बच्चे को पानी से निकाला। फिर इलाज के लिए उसे नारायणपुर पीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बालक चौथी कक्षा का छात्र था। सीओ सह आपदा पदाधिकारी नीतेश कुमार सेठ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व एफआईआर की कॉपी आवेदन के साथ करने पर सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *