ढोलबज्जा के रामपुर महंथ बाबा थान में आयोजित तीन दिवसीय श्री श्री 108 अखंड रामधुन यज्ञ कलश विसर्जन साथ संपन्न हो गया। रामपुर ढोलबज्जा से गाजे-बाजे के साथ निकली कलश विसर्जन यात्रा बाबा विशुराउत सेतु के नीचे विजय घाट कोसी नदी में 351 कलश एवं प्रतिमाओं का विधिवत रूप से पूजन कर विसर्जित कर दिया गया।

इस मौके पर मुखिया सच्चिदानंद यादव, रामधुन सेवा समिति के अध्यक्ष कुमार रामानंद सागर, प्रबंधक राहुल कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कुमार कन्हैया, वार्ड सदस्य प्रदीप साह, सुजीत कुमार, शंभू कुमार सुमन, सिंटू कुमार, प्रवीण कुमार, सुमित कुमार, विक्रम कुमार, कपिल देव सहित सैकड़ों व्रती कन्याएं, महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *