बिहपुर। बिहपुर बाजार में कई धार्मिक संगठनों  द्वारा शनिवार को निचली बजार के हनुमान मंदिर में  सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें  मुख्य रूप से रुद्र सेना संगठन की भूमिका दिखी।

आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में हनुमान निवास  अयोध्या के महंथ हरिराम शरण जी महराज  एवं  रामजनकी ठाकुरबाड़ी बिहपुर के महंथ नवल किशोर दास जी थे। हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर रुद्र सेना संगठन के  जिला सचिव विक्की झा, प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रुपेश कुमार रूप, प्रखंड अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी, रिक्की झा, संजय राय, विक्की कुमार, गोपाल जी, कल्याण झा, गौतम कुमार  उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *