नवगछिया। बाबा गनी नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को नवगछिया से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अध्यक्ष पंकज भारती की अध्यक्षता में निकली शोभायात्रा में निशान गाजे-बाजे के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु खरीक के लिए प्रस्थान किये। कार्यक्रम के संयोजक चन्द्रगुप्त सह थे।

शनिवार को खरीक बाजार स्थित बाबा गणिनाथ धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 18वां वार्षिक पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग बाबा के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसका उद्घाटन कमेटी के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद साह, पीरपैंती प्रमुख रश्मि कुमारी, खरीक प्रमुख शंकर प्रसाद यादव उर्फ दल्लु यादव, मुखिया इंदु कुमारी, वैश्य महासभा के राष्ट्रीय मंत्री निरंजन साह, उप सरपंच शंभु साह, शंकर साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं 08:30 बजे सिन्दूरी पूजन, दोपहर के 01 बजे झंडोतोलन, 02 बजे खुला अधिवेशन एवं रात्रि के 08 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भव्य मेले का भी आयोजन किया गया। वहीं, आयोजन के सफल संचालन के लिए मुखिया पति विजय कुमार साह, परशुराम कुमार, बिनोद साह, सुशील साह समेत पूरी आयोजन कमेटी के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *