नवगछिया – बिहपुर के नरकटिया नन्हकार जमिंदारी बांध में नदी का भीषण कटाव शुरू हो जाने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है. मंगलवार की रात से नरकटिया गांव के पास 25 फीट के दायरे से शुरू हुआ कटाव अपना दायरा बढ़ते हुए 80 फीट पहुच गया है. नदी के कटाव से आधा बांध नदी में समा चुका है. कटाव के कारण बांध कमजोर हो जाने से बांध के किसी भी समय ध्वतस्त हो जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. हालांकि कटाव शुरू होने के साथ ही प्रखंड के दर्जनों गांव के लोग बांध पर पहुंच कर बांध के बचाव कार्य मे खुद से भी लगे हुए हैं.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

प्रशासन स्तर से भी बांध न टूटे इसको लेकर युद्ध स्तर पर बचाव कार्य किया जा रहा है. बचाव कार्य के बीच भी कटाव में कमी नहीं आने से लोगो मे दहशत का माहौल है. मालूम हो कि नरकटिया नहंकार जमीनदारी बांध अगर ध्वस्त होने की स्थिति में अनुमंडल की बड़ी आबादी जहां बाढ़ के ग्रास में आ जाएगी. राष्ट्रीय राज्य मार्ग एवं कटिहार बरौनी रेल खंड पर भी भाड़ी प्रभाव पड़ेगा. सैकड़ों एकड़ में लगे केले की फसल बर्बाद होगी. नरकटिया, गौरीपुर, अमरपुर, लत्तीपुर, सोनवर्षा, मिल्की, विक्रामपुर, मङवा , जयरामपुर समेत अन्य गाँव बाढ की चपेट में आ जाएगा.

स्थानीय लोग कर रहे हैं रतजगा

जमींदारी बांध ध्वस्त होने की स्थिति में बड़ी तबाही होगी इसको देखते हुए बांध पर स्थानीय लोग रतजगा कर रहे हैं. बांध टूटने की आशंका को देखते हुए ग्रामीण अपने अपने घर से समान निकालने में है, तो बाँध से सटे ग्रामीण समान लेकर दुसरे जगह जाने में लगे हुए है. कटाव की जानकारी मिलते ही मंगलवार की देर रात जल संसाधन विभाग के एसी महेंद्र प्रसाद, कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार, सहायक अभियंता विजय कुमार अलवेला, बिहपुर सीओ रतनलाल, बीडीओ त्रिलोकीनाथ सिंह, बिहपुर प्रभारी थानाध्यक्ष रामचन्द्र यादव, खरीक थानाध्यक्ष हरिशंकर कश्यप, झंडापुर ओपी प्रभारी पंकज कुमार समेत पुलिस बल पुरी रात बाँध पे मुस्तैद दिखे. कटाव स्थल पर जियो बैग व बास लगाकर कटाव रोधी काम चालु किया जा रहा है.

बिहपुर के पुर्व विधायक ई कुमार शैलेन्द्र कटाव की जानकारी मिलते ही बाँध पर कैंम्प कर रहे व अपने देख रेख में कार्य करवा रहे है. ई कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि हर हालत बांध को बचाना उनकी पहली प्राथमिकता है. इसको लेकर उन्होंने जल संसाधन विभाग को एड़ी चोटी का जोड़ लगा देने को कहा है. श्री शैलेन्द्र ने कहा कि बांध को लेकर उन्होंने उपमुख्य मंत्री को भी पूरे हालात से अवगत कराया है. उन्होंने भी बांध को बचाने के लिए जल संसाधन विभाग को कोई कसर नहीं छोड़ने का निर्देश दिया है. श्री शैलेंद्र ने बुधवार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ को घंटों नरकटिया बांध पर कैम्प कर रहे थे.

कहते हैं कार्यपालक अभियान

कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में कहा. बांध तीस से चालीस फीट तक कट गया है. विभाग द्वारा बालू भारी बोरी, बेम्बो रोल दिया जा रहा है. साथ ही हाथी पांव का भी इस्तेमाल कटाव रोकने के लिये किया जा रहा है. श्री कुमार ने कहा कि किसी भी सूरत में बांध को टूटने से बचाया जाएगा.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet