बिहपुर। प्रखंड के अमरपुर निवासी किसान ललन कुमार को लीची पटवन करने से रोक कर पीटकर घायल कर देने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर किसान ललन ने बिहपुर थाने में आवेदन देकर अपने छोटे भाई नामजद किया है। आरोप में बताया कि 5 फरवरी को वह लीची का फसल पटवन करने गया था।

इस क्रम में उसका भाई संतोष लाठी लेकर आया और सिर पर प्रहार कर दिया। इसी दौरान जेब सात हजार रुपया भी छीन लिया। दोनों भाई के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका है। हमलोग 17 वर्षों से अपने -अपने हिस्से पर कायम है। अब वह फैसले को मानने से इनकार कर रहा है। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया आवेदन के आलोक में जांच पड़ताल की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *