नवगछिया । कटिहार बरौनी रेलखंड में झारखंड टाटानगर जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन 28181/82 टाटानगर-कटिहार लिंक एक्सप्रेस में स्लीपर और थर्ड एसी कोच की संख्या बढ़ाई गई है। ट्रेन में 19 कोच की जगह अब 23 कोच होंगे।
नवगछिया एसएस ने बताया कि कुल चार बोगी बढ़ाई गई है। ट्रेन में बोगी बढ़ाने के बाद नई कोच संरचना में स्लीपर के 12 बोगी, थ्री ए सी के 3 बोगी सेकंड ए सी के 1 बोगी ,जनरल के 5 बोगी सहित एस एल आर के 2 बोगी होंगे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →





