नवगछिया । अपनी मांगों को लेकर 12 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गई आशा कार्यकर्ता और फेसीलीटेटर तीसरे दिन भी हड़ताल पर डटी रहीं। शुक्रवार को सबसे पहले प्रखंड के सभी टीकाकरण केंद्रों पर नियमित टीकाकरण को बाधित करा दिया। वहीं खरीक पीएचसी पर धरना दे रही आशा कार्यकर्ताओं ने प्रसव पीड़िता को पीएचसी में प्रवेश करने से रोक दिया। जिसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी।
Total Downloads: 79
शुक्रवार को खरीक पीएचसी के मुख्य द्वार पर आशा कार्यक धरने पर बैठ गई और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पीएचसी पहुंची प्रसव पीड़िता को पीएचसी प्रवेश नहीं करने दिया। पीएचसी प्रभारी डॉ. नीरज कुमार सिंह ने प्रसव पीड़िता को रोकने के मना किया। लेकिन कोई बात मानने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद पीएचसी प्रभारी ने मामले की जानकारी खरीक थानाध्यक्ष को दी।
जिसपर पुलिस पहुंची और समझा-बुझाकर प्रसव पीड़िता को पीएचसी में भर्ती कराया। पीएचसी प्रभारी डॉ. नीरज कुमार सिंह न बताया कि पुलिस बुलाना ही एकमात्र विकल्प था। उन्होंने एसपी से मांग की कि जब तक धरना चलेगा, तब तक एक मजिस्ट्रेट और महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती पीएचसी में करने की मांग की।

