नवगछिया। कटिहार-बरौनी रेलखंड के अंतर्गत बरौनी से तेघरा रेलवे स्टेशन के बीच अप लाइन पर कार्य संचालन के लिए शनिवार को 12:30 बजे से 17:30 बजे तक 5 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण कटिहार-बरौनी के बीच चलने वाली ट्रेनें तीन-तीन घंटे देरी से खोली जाएगी।
गाड़ी संख्या 03367 जो कटिहार से सोनपुर तक जाती है वह 5 घंटे विलंब के बाद बरौनी से खुलेगी। 05263 स्पेशल सवारी गाड़ी भी 3 घंटा विलंब से कटिहार से चलेगी।
वहीं डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस 15909 भी 3 घंटा विलंब से चलेगी। इसी तरह से सहरसा मानसी बरौनी के बीच में भी ट्रेन मेला ब्लॉक के कारण रुक-रुक कर चलाया जाएगा। एसएस ने बताया कि मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेने बिलम्ब से चलेगी।


