बिहपुर के एक युवक का शव रविवार को कटिहार रेलवे स्टेशन पर मिला। युवक की पहचान विक्रमपुर राईन टोला निवासी मोहम्मद राजा अली (22) के रूप में हुई है। मामले को लेकर युवक के चाचा मो. आलम ने कटिहार रेल थाना में केक दुकान के मालिक शुभम कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है।
Total Downloads: 165
रेल पुलिस को दिए आवेदन में चाचा ने कहा है कि राजा अली कटिहार स्टेशन पर शुभम के वित्री केक शॉप में सात महीने से काम करता था। 15 मार्च की रात उसनेने अपने पिता को फोन कर के बताया कि दुकान मालिक से उसका बकझक हो गया है। उसने कहा कि मैं सुबह घर आऊंगा। मां आशा के खातून जब रविवार को कटिहार पहुंची त तो देखा कि बेटे का शव प्लेटफॉर्म की दि सीढ़ी पर पड़ा हुआ था।
मुझे आशंका है कि भतीजे की हत्या दुकानदार ने ही की है। रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक उसके पिता बाहर में मजदूरी करते हैं। उप प्रमुख मो. एनामुल हक, मो. इम्तियाज ग्रामीणों के सहयोग से देर शाम शव लेकर घर पहुंचे। इधर, युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

