नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के कांटीधार नवटोलिया में होली के अवसर पर आयोजित मटका फोड़ कार्यक्रम देखने के दौरान एक युवती को गोली लग गई। गोली 18 वर्षीया युवती नेहा कुमारी पिता मंटू मंडल के दाहिने हाथ में लगी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपालपुर लाया गया।
Total Downloads: 165
परिजनों ने बताया कि गांव में होली के मौके पर मटका फोड़ का कार्यक्रम युवकों द्वारा किया जा रहा था। जिसे देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ जुटी थी। नेहा भी महिलाओं के साथ मटका फोड़ देख रही थी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। गोली चलने के मामले में गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पता लगाया जा रहा, गोली किसने चलाई है।

