नवगछिया । मां चैती दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन कर लौटने के दौरान शुक्रवार को खरीक बाजार के उस्मानपुर टोला में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में 30 से अधिक नामजद और दो सौ से अधिक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। इस संबंध में अभी एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Total Downloads: 79
शनिवार को एसडीओ उत्तम कुमार और एसडीपीओ दिलीप कुमार की मौजूदगी में व्यवसाइयों के साथ आयोजित बैठक में पुलिस को पांच मार्च तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया गया था। इसके बाद भी अबतक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की दावा करते हुए बताया कि नामजद के अलावा घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। बता दें कि दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष से बेचन पंडितकी पत्नी सुनैना देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

