नवगछिया : खरीक पुलिस क्षेत्र में छापामारी कर लगातार हथियार बरामद करने की उपलब्धि प्राप्त कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के नया टोला विश्वपुरिया निवासी राजेश सिंह के घर में भारी मात्रा में शराब और अवैध हथियार है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान बिहपुर एलटीएफ प्रभारी चंदन दुबे एवं पुलिस टीम के साथ नया टोला विश्वपुरिया पहुंचे।

Whatsapp group Join

 जहां राजेश के घर में ताबड़तोड़ छापामारी कर 10 लीटर देशी शराब और एक देशी कट्टा बरामद किया। हालांकि, इस दौरान पुलिस टीम को चकमा देकर एवं अंधेरे का लाभ उठाकर राजेश भागने में सफल रहा। हालाँकि, पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही वह पुलिस गिरफ्त में होगा। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी तेज कर दी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet