नवगछिया । कदवा थाना क्षेत्र के मालेग्राम कदवा में शुक्रवार की शाम हरिलाल शर्मा के पुत्र निरंजन शर्मा अपने भाई शंभू शर्मा के घर में घुसकर गालीगलौज कर रहा था।

शोर सुनकर अगल-बगल के स्थानीय लोग पहुंचे तो निरंजन शर्मा ने अपने कमर से लोडेड कट्टा निकाल कर मारना चाहा। लेकिन, किरण शर्मा व मेदो शर्मा ने अन्य लोगों की सहयोग से निरंजन शर्मा को हथियार के साथ पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया।

शंभू शर्मा ने निरंजन शर्मा के खिलाफ कदवा थाने में आवेदन दिया है। कदवा थानाध्यक्ष मोहम्मद नसीम अंसारी ने बताया कि लोडेड कट्टा के साथ पकड़ाए निरंजन शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *