नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के चकरामी गांव में रुपए की लेनदेन को लेकर देवर और भाभी के बीच गुरुवार को मारपीट हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह पुलिस बल के साथ न पहुंचे और आरोपी सौरभ कुमार यादव को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से चार गोलियां मिलीं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
थाने में पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर इसी गांव के नितेश यादव उर्फ कारे के भूसखार से दो कट्टा मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। हो थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि दोनों युवकों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
