बिहपुर। कट्टा से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले दूसरे युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक विशाल गुप्ता, निवासी जयरामपुर, को पुलिस ने मंगलवार की रात हिरासत में लिया। झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पहले आरोपी से पूछताछ में खुलासा
पिछले माह सोशल मीडिया पर दो युवकों का कट्टा से फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस पहले ही जयरामपुर के दीपक कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसके पास से कट्टा भी बरामद हुआ था।
पूछताछ के दौरान दीपक ने बताया था कि इस्तेमाल किया गया कट्टा उसके साथी विशाल का है। इसी आधार पर पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी और अंततः उसे पकड़ लिया गया।


