बिहपुर थाना पुलिस ने मारपीट, जानलेवा हमला और छेड़खानी मामले के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नुरूद्दीनपुर दुधैला निवासी राजेश मंडल के रूप में हुई है, पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश लगातार की जा रही थी।

बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे उसके घर के पास से दबोच लिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि उसे जेल भेज दिया गया।

मंगलवार की रात दयालपुर गांव में नशे की हालत में हंगामा कर रहे युवक को झंडापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि युवक की पहचान दयालपुर निवासी रघुनाथ राम के रूप में हुई है। बताया गया कि शराब के नशे में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *