ढोलबजजा: कदवा ओपी थाना क्षेत्र के गोला टोला व पचगछिया के बीच बाबा बिशु राउत पुल के संपर्क पथ पर बने गड्डे ने फिर एक युवक की जान ले ली. बुधवार की शाम करीब छ: बजे ढोलबज्जा के लूरी दास टोला निवासी डॉ० वैद्यनाथ शर्मा के पुत्र राजेश शर्मा(30) अपना इलाज भागलपुर में करा कर मोटरसाईकिल से वापस घर आ रहे थे. इसी दौरान जैसे हीं वह गोला टोला काली मंदिर से आगे निकले की उसकी बाइक अचानक फोरलेन सड़क पर बने गड्डे में जा गिरा.

जिसमें राजेश को सर पर गंभीर चोट लगी थी. बाइक गांव के हीं युवक चला रहे थे. चालक के भी दाएं पैर के घुटने में चोट लगी है. मोटरसाईकिल के बीच में राजेश व पीछे उसकी पत्नी बैठी थी. राजेश की नाजुक स्थिति को देख स्थानीय लोगों ने उठाकर उसे ईलाज के लिए भागलपुर भेजा. अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही राजेश की मौत हो गई. राजेश तीन भाई में सबसे बडा़ था. उसके दो पुत्र व एक पुत्री हैं.

राजेश की मौत की सूचना पाते हीं परिजनों कै रो-रोकर बुरा हाल था. वहीं गांव मातम देखने को मिला. ज्ञात हो कि 31 अक्टू को भी पूर्णियां जिले के टिकापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसकीपुर गांव निवासी 70 वर्षीय लूचो की मौत इसी जगह टेंपो पलटने से हो गई थी. वह बेटी के यहां छठ पर्व की सामग्रियों पहुंचाने जा रहे थे. राजेश शर्मा के मौत बाद समाज सेवी अभिषेक भगत, विनीत कुमार, सोनू व कुंदन शर्मा ने पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *