नवगछिया। ढोलबज्जा एपीएचसी से ढोलबज्जा बाजार जाने वाली सड़क वर्षा के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क बीचोबीच फट गई है जो किसी भी समय टूट कर दो हिस्से में बंट सकती है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

यह सड़क मधेपुरा के भटगामा जीरोमाइल से होते हुये ढोलबज्जा से मोहनपुर, रुपौली, पूर्णिया जाती है। सड़क पर कई छोटी बड़ी गाड़ियां गुजरती है। एक जिला से दूसरी जिला जाने वाले राहगीर परेशान हैं। सड़क के नीचे से मिट्टी पूरी तरह कट गया है। जिसके कारण कभी भी सड़क गड्ढे में तब्दील हो सकता है।

ढोलबज्जा बाजार निवासी प्रशांत सिंह कन्हैया सहित अन्य लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की है। ढोलबज्जा मखिया सच्चिदानंद यादव ने बताया कि सात निश्चय योजना के तहत यह सड़क बनी थी। पूर्व के मुखिया द्वारा बनवाया गया था। सड़क के टूटने की जानकारी हमें आज मिली है। सड़क के दोनों ओर मिट्टी निकल गई है। जिससे सड़क टूट रहा है। इसमें मिट्टी डलवाई गई है। सड़क की ढलाई करवा दी जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *