नवगछिया के कदवा दियारा पंचायत के ढोलबज्जा बाजार की जर्जर सड़क का कायाकल्प जल्द होगा। यहां की सड़कों की बदहाली को देख डीएम ने नवगछिया के ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता तो तुरंत काम शुरू करने की दिशा में तैयारी आरंभ करने को कहा है।

डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि कदवा दियारा पंचायत के मिलन चौक से बालू घाट होते हुए, पकरा टोला कदवा तक जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग ग्रामीणों के अलावा जनप्रतिनिधि भी करते आए हैं। यह सड़क सामरिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। इसी सड़क से मधेपुरा के चौसा-भटगामा-बिहारीगंज-आलमनगर के रास्ते सहरसा-सुपौल और पूर्णिया के रूपौली के रास्ते अररिया तक जाने के कनेक्टिंग रोड बनाए गए हैं।

यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2010 में ही बनी है। जो टूट कर जर्जर हो गई है। बरसात के दिनों में सड़क पर बने गड्ढों में पानी जमा हो जाने से इलाके के लोगों, स्कूली बच्चों व अन्य राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *