ढोलबज्जा । अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा पर नवगछिया प्रखंड के कोसी पार कदवा के तीनों पंचायतों कदवा दियारा, खैरपुर कदवा व ढोलबज्जा पंचायत में कई जगह कलश शोभायात्रा व मंदिरों में पूजा पाठ किये गये।
Total Downloads: 175
कदवा दियारा पंचायत के पुरानी बजरंगबली मंदिर प्रांगण बोड़वा में सुबह 10 बजे गाजे-बाजे के साथ 1001 कन्याओं ने कोसी नदी से जल लेकर कलश शोभायात्रा निकाली और यज्ञ स्थल पहुंची। पंचायत के मुखिया नरेश सिंह, सरपंच सिराज साह, उपमुखिया प्रतिनिधि मृत्युंजय सिंह के साथ समस्त बोड़वा टोला ग्रामवासियों ने तीन दिवसीय अखंड रामधुन संकीर्तन कार्यक्रम का उद्घाटन किया।


उधर खैरपुर कदवा पंचायत के लक्ष्मीनियां कदवा में भी समस्त ग्रामीणों की ओर से महाबीर मंदिर प्रांगण में रामधुन कार्यक्रम आयोजित की गई है। शाम को लोग दीपक जलाए तो कुछ लोग मिठाई बांट रहे थे।
नारायणपुर। प्रखंड के आशाटोल, मनोहरपुर, बलहा, भ्रमरपुर सहित अन्य गांव में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोगों ने निकाली शोभायात्रा। एसडीओ उत्तम कुमार, बीडीओ खुशबू कुमारी, सीओ नीतेश कुमार सेठ, बीपीआरओ नीतिश कुमार, जेएसएस प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष चंदन कुमार सहित अन्य सभी जगह की निगरानी करते हुए भ्रमण करते रहे।
