नारायणपुर। प्रखंड के राजकीय अभ्यास बुनियादी विद्यालय नगरपारा से ताला तोड़कर चोरी किया गया पांच बोरा चावल व बर्तन को भवानीपुर ने रविवार को खेत से बरामद किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार झा ने बताया कि शनिवार को विद्यालय बंद कर घर गये। सुबह ग्रामीण ने सूचना दी की विद्यालय का ताला टूटा है। एचएम ने कहा कि अंदर से चावल व बर्तन गायब थे।
सूचना भवानीपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार को दी गयी। पुलिस की खोजबीन में सभी सामान खेत में मिला। प्रधानाध्यापक के लिखित आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
