नवगछिया । कदवा ओपी थाना क्षेत्र के आदर्श उच्च विद्यालय प्रतापनगर कदवा के समीप, सोमवार की शाम करीब 6:45 बजे फोरलेन पर महिला की मौत टोटो से ठोकर लगने से हो गई। मृतक महिला बोड़वा टोला कदवा निवासी विन्देश्वरी सिंह की पत्नी आशा देवी बताई जा रही है।
Total Downloads: 79
ग्रामीणों की मानें तो आशा देवी प्रतापनगर कदवा निवासी नर्सिंग सिंह के मकान में संचालित डेयरी पर काम कर रहे अपने पुत्र विकाश से मिलकर वापस घर आ रही थी। इसी बीच कदवा हाईस्कूल के समीप सड़क पार करने के दौरान मिलन चौक की ओर जा रही एक टोटो से जोरदार ठोकर लग गई,
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद टोटो चालक टोटो छोड़ कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर कदवा ओपी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना ले आए। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

