ढोलबज्जा : कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापनगर कदवा निवासी मदन राय के पांच वर्षीय नाती हीएम कुमार का मौत बुधवार को कोसी नदी के बुढ़ी धार में डूबने से हो गई. हीयम नवगछिया के तुलसीपुर गांव निवासी अनिल राय के पुत्र हैं. मृतक बालक का माता-पिता दोनों गूंगे हैं. करीब एक साल से हीयम दो भाई अपने मां के साथ ननिहाल में रह रहे थे. जहां हीयम अपने मामा के छोटे लड़के सुबोध के साथ बुढ़ी धार समीप अपने बसावटों पर खेल रहा था. कोसी के किनारे पर हीं बासा है.
इसी बीच कब बालक पानी में डूबा किसी को पता नहीं था. जब नानी खेत से घर आई तो हीयम की खोजबीन करने लगा. काफी खोजबीन के बाद कहीं अता-पता नहीं चला तो गांव के हीं दो लोगों से नाती को खोज निकालने की विनती करने लगी. लोगों ने अशांका जाहिर कर बासा के पास हीं पानी में खोजा. जहां डूबकर मृत अवस्था में हीयम का शव बरामद हुई.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105
पानी से अपने नाती का शव बाहर निकालते देख नानी मैना देवी चित्कार करने लगी. घटना की सूचना मिलते हीं कदवा ओपी पुलिस के साथ एएसआई दयानंद सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते हीं
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

