बिहपुर। नारायणपुर के किसान गजेन्द्र यादव (50वर्ष )से तीन लाख लूट मामले में बदमाशों की पहचान को लेकर बिहपुर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की पहचान को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
Total Downloads: 79
पुलिस नारायणपुर में विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है। ज्ञात हो की बुधवार को करीब 11:30 बजे नारायणपुर के वार्ड नंबर 4 निवासी गजेन्द्र यादव छड़ -सीमेंट खरीदने झंडापुर आ रहा था।
इसी क्रम में एन एच 31 पर नन्हकार गांव के समीप बाइक पर सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर तीन लाख रुपये लूट लिये और फरार हो गये। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया जल्द ही लूट की घटना में शामिल बदमाश जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

