नवगछिया । खैरपुर कदवा पंचायत के लक्ष्मीनियां कदवा गांव के बहियार में पीपल के पेड़ से गरुड़ का बच्चा गिरकर घायल हो गया। गांव के नवयुवक देवानंद कुमार ने उसे अलाव तपाया व स्थानीय गरुड़ सेवीयर्स राजीव कुमार को इसकी जानकारी दी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
राजीव कुमार ने उसका उचित उपचार किया। डॉ. नगीना राय व राजीव कुमार ने बताया कि गरुड़ इलाज के लिए भागलपुर के सुंदर वन भेजा जा रहा है। कल घटनास्थल पर जाकर घोंसले की वस्तुस्थिति से अवगत होंगे। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि गरुड़ के घोंसले को हानि पहुंची है। इसके कारण गरुड़ का बच्चा गिर गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
