नवगछिया। दुनिया भर में जहां बिहार के भागलपुर जिले के कदवा दियारा को विलुप्तप्राय: पक्षी भगवान विष्णु के वाहक गरुड़ों की प्रजजन स्थली कहा जाता है। वहीं इनदिनों लगातार कोसी दियारा क्षेत्र में पेड़ से गरुड़ के बच्चों के गिरने का सिलसिला जारी है।

Whatsapp group Join

कदवा दियारा पंचायत के कासिमपुर कदवा गांव में एक पेड़ से गरुड़ का बच्चा गिरकर घायल हो गया। जिसका स्थानीय स्तर पर चिकित्सक डॉ. नगीना राय और राजीव कुमार ने घायल गरुड़ के बच्चे का उचित उपचार शुरू किया।

डॉ राय और राजीव कुमार ने कहा कि गरुड़ के बच्चे को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के सुंदरवन भेजा जाएगा। इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *