नवगछिया। नवगछिया प्रखंड अंतर्गत कदवा दियरा पंचायत के ठाकुर जी कचहरी टोला में हो रही कोसी कि भीषण कटाव को लेकर भाकपा माले नेताओं ने कटाव स्थल का जायजा लिया।

सदस्यो ने जिलाधिकारी, अनुमंडलाधिकारी नवगछिया, अंचलाधिकारी नवगछिया को सूचना दी। भाकपा माले नेताओं ने बताया कि कोसी का भीषण कटाव जारी है वहां के ग्रामीण काफी दहशत में हैं। कई लोगों का घर कटना शरू हो गया है। फ्लड विभाग के द्वारा कटाव निरोधी सम्बंधित कोई ठोस तैयारी नहीं किए थे इस सवाल पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश थे।

भाकपा माले के तीन सदस्य टीम प्रतिनिधि जिसमें भाकपा माले के प्रखंड सचिव रामदेव सिंह,भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य सह आरवाईए के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय, जिला कमिटी सदस्य निरंजन भारती ने संयुक्त रूप एसडीओ नवगछिया से मिल आवेदन सौंपा। एसडीओ ने आधा घंटा के अंदर कटाव निरोधी कार्य करवाने का आश्वासन दिया ।

मौके पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव रामदेव सिंह, जिला कमिटी सदस्य गौरीशंकर राय, जिला कमिटी सदस्य निरंजन भारती , जिला सचिव विन्देश्वरी मंडल, महेश प्रसाद यादव ,मुकेश मुक्त, रणधीर यादव, पुरुषोत्तम दास, , संथाल जी, रेणु देवी, थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *