बिहपुर। हरिओ पंचायत के कोसी पर गांव कहारपुर के वार्ड नंबर चार और पांच में कटाव पर आ चुके घरों को लोग अपने ही हाथों तोड़कर हटाने को मजबूर हैं। हालांकि गुरुवार को जलस्तर में थोड़ा सी कमी देखी गयी। जिस कारण कटाव की रफ्तार में भी कमी आई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 49
मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह और पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शिवशंकर दास ने बताया गुरुवार को संजय रविदास, भकुल रविदास, पप्पू रविदास, दिनेश्वर रविदास व पंकज रविदास ने अपना घर तोड़कर हटा लिया। जो लोग घर तोड़कर हटा रहे हैं। वो रेलवे व सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं। प्रभारी सीओ रोहित कुमार ने बताया कोसी कटाव का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
