नवगछिया : भागलपुर में आगामी 24 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा की सफलता के लिए नवगछिया संगठन जिला में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से टोली बनाकर अलग-अलग, गांव-मोहल्ले में आमजनों और किसानों को आमंत्रित किया जा रहा है।

बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन ने कार्यकर्ताओं के साथ नवगछिया मंकदपुर चौक पर दुकानदारों और आमजनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसभा में जाने का आमंत्रण दिया। इस मौके पर जिला महामंत्री मुकेश राणा, मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, विक्रम सिंह, राजकुमार रजक, सोनज साह सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....