नवगछिया : गोट खरीक पंचायत अंतर्गत उर्दू चौक के समीप मदरसा इमदादिया में गुरुवार से शुक्रवार तक जलसा होगा. सफल संचालन को लेकर आयोजन कमेटी आवश्यक तैयारी शुरू कर दी है. मौके पर दस्तारबंदी होगी. जलसा में मशहूर उलमा-ए-किराम और सम्मानित अतिथि शिरकत करेंगे.

जलसा में मुख्य अतिथि खुसुसी, हजरत मौलाना सोहराब साहब कोलकतवी और हजरत मौलाना अमानुल्लाह साहब चतुर्वेंदी शामिल रहेंगे. जलसे में तालीम, इस्लामी रहनुमाई और दस्तारबंदी की रस्म अदा की जायेगी.

कमेटी ने सभी अकीदतमंदों से गुजारिश की है कि महफिल में शामिल होकर अपनी मौजूदगी से इसे कामयाब बनाएं. जानकारी हाजी इस्लाम साहब, अतहर आलम, कारी कलीमुद्दीन, मौलाना गुलाम सरवर साहब, मौलाना मो एहसानुल हक कासमी साहब, कारी मो नासिर हनफी साहब, आजाद अंसारी समेत मदरसा कमेटी के सदस्यों ने दी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....