नवगछिया : नवगछिया के गोपालपुर एवं झल्लू दास टोला दियारा में गत वर्ष हुए फ्लड फाइटिंग एवं कटाव रोधी का निरीक्षण करने मंगलवार को भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल पटना से आयी जल संसाधन विभाग के उड़नदस्ता की टीम के साथ पहुंचे। दो सदस्यीय उड़नदस्ता टीम का नेतृत्व कर रहे कार्यपालक अभियंता वरुण कुमार, सहायक अभियंता अभिषेक कुमार ने इस्माईलपुर से बिंदटोली तटबंध पर बने स्पर संख्या छह का पत्थर स्लोप ध्वस्त होने के बाद वहां पर 50 लाख रुपये से अधिक की राशि फ्लड में खर्च करने की जांच की।

उन्होंने नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के सहायक अभियंता से पूरी जानकारी मांगी। मौके पर उड़नदस्ता के कार्यपालक अभियंता द्वारा फ्लड फाइटिंग कार्यों एवं कटाव अधिकारियों की संचिका की मांग की। साथ ही उन्होंने गोपालपुर डिमाहा में बाढ़ के पानी से डूबने से कई घर ध्वस्त होने की जांच की। इस मौके पर संसद ने करोड़ों खर्च के बाद कटाव नहीं रुकने, संवेदकों के साथ मिलकर कार्यपालक अभियंता द्वारा लगातार घटिया कार्य कर तटबंध को कटवाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि हमने विशेषाधिकार के तहत लोकसभा अध्यक्ष को लिखित रिपोर्ट कर जांच कराने की मांग की थी। जिसमें कार्यपालक अभियंता की उदासीनता के कारण झल्लू दास टोला में दर्जनों घर गंगा नदी के कटाव से समा गये। उड़नदस्ता के कार्यपालक अभियंता वरुण कुमार ने बताया कि जिस तरह से यहां पर कटाव हुआ है इससे काफी स्थिति भयावह है। हम लोग जांच रिपोर्ट मुख्यालय को देंगे। उन्होंने इस्माईलपुर के जिला परिषद विपिन मंडल, मुखिया गणेशी मंडल, अवधेश शर्मा आदि सहित दर्जनों लोगों का बयान भी लिया। उन्होंने बताया कि जिन-जिन कार्यपालक अभियंता के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई है उन सभी की रिपोर्ट जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां पर बाढ़ से पूर्व कटाव कार्य भी जल्द होना चाहिए। इस पर भी विशेष नजर सांसद को देने के लिए कहा। इस अवसर पर नारायणपुर लक्ष्मीपुर पंचायत के मुखिया सहित कई लोग उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *