नवगछिया। नवगछिया बाजार में इन दिनों नो एंट्री का धड़ल्ले से उल्लंघन हो रहा है जिससे लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बाजार में निर्धारित रूट का उल्लंघन कर टोटो चालक पूरे बाजार में घूमते रहते हैं। जाम पर राहगीरों के कहने पर टोटो चालक मारपीट करते हैं। बाजार के मुख्य सड़क जहां टोटो की इंट्री पर रोक है वहीं नियम को ताक पर रखकर एक साथ कई टोटो चालक टोटो लगाकर यात्रियों को बिठाते हैं।

कागजों पर रह गया नो एंट्री धरातल पर नहीं उतरा:

नवगछिया प्रशासन द्वारा बाजार में लगाया गया नो एंट्री कागजों तक सीमित होकर रह गया। यह धरातल पर नहीं उतर पाया है। अनुमण्डल प्रशासन द्वारा नो एंट्री लगाए जाने के बाद कुछ दिनों तक टोटो चालको ने नो एंट्री का पालन किया उसके बाद इसका उल्लंघन लिया जाने लगा।

नो एंट्री में सात टोटो धराया :

सोमवार को नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बाजार में नो एंट्री में तीन टोटो को पकड़ा । वहीं उनके निर्देश पर दारोगा राजेश राम ने तीन टोटो को नो एंट्री में पकड़ा। इसके अलावे एक ट्रैक्टर को भी नो एंट्री में पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने कहा कि नो एंट्री का उलंघन में कई टोटो को पकड़ा गया है सभी को जुर्माना किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *