नवगछिया : ढोलबज्जा बाजार के व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले में लापरवाही बरतने पर ढोलबज्जा थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव को नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही कदवा थाना में जेएसआई के पद पर कार्यरत निशांत कुमार को ढोलबज्जा थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जेल में बंद कुख्यात अपराधी छोटू यादव के गुर्गे राहुल यादव और अन्य के द्वारा रंगदारी मांगे जाने से आक्रोशित व्यापारियों ने थाने का घेराव किया था और इसके विरोध में ढोलबज्जा बाजार को बंद कर दिया था। मामले में समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण पुलिस अधीक्षक ने सख्त कदम उठाते हुए यह कार्रवाई की।

इधर, रंगदारी मांगने के आरोपी राहुल यादव की गिरफ्तारी के लिए नवगछिया एसपी ने तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया है। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं इस संबंध में रंगदारी का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *