नवगछिया : अनुमंडल के रंगरा, गोपालपुर, इस्माईलपुर और खरीक प्रखंड में काली पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। रंगरा प्रखंड मुख्यालय स्थित छोटी काली मंदिर में भक्तों द्वारा मैया की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। भवानीपुर पंचायत में मां काली मंदिर में गुरुवार रात को प्रतिमा पंडित द्वारा विराजमान की गई।
Total Downloads: 72
शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मां काली के दर्शन के लिए उमड़ती रही, जो देर रात तक जारी रही। दिनभर बलि कार्यक्रम चलता रहा, जिसमें लगभग एक हजार से अधिक बकरों की बलि दी गई। शुक्रवार रात को देवी जागरण का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।
शनिवार को भी बलि प्रथा जारी रहेगी, जबकि शाम को भव्य महाआरती और देवी जागरण कार्यक्रम के अलावा, संध्या आठ बजे प्रतिमा का विसर्जन काली घाट में किया जाएगा। यह जानकारी मंदिर कमेटी के विश्वास झा ने दी।

