मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाजरत दो युवक समेत चार लाेगाेें की गुरुवार को काेराेना से मौत हो गयी। मृतकों में दाे भागलपुर के थे। जबकि एक-एक बांका व मुंगेर के निवासी थे। अब भागलपुर में कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 237 पर पहुंच गया है। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, सुल्तानगंज निवासी 46 साल के मरीज की मौत गुरुवार सुबह 8 बजे हो गई।

कोरोना होने पर उन्हें 29 अप्रैल को मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था। नवगछिया के पकरा गांव निवासी 30 साल के युवक की भी दोपहर साढ़े 12 बजे मौत हो गई। उन्हें बुधवार को ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था।

बांका के रजौन निवासी 60 साल की महिला को बुधवार को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। जिनकी गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे मौत हो गयी। मुंगेर जिले के असरगंज निवासी 40 साल के कोरोना संक्रमित युवक को के हड्डी रोग विभाग में बने कोरोना वार्ड में गुरुवार की सुबह में भर्ती कराया गया। जिसकी दोपहर बाद 1:35 बजे मौत हो गयी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *