खरीक में गुरुवार को 25 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। पीएचसी प्रभारी डॉ. नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इनमें प्रखंड के विभिन्न गांवों के लोग शामिल हैं। इधर, प्रखंड में लगातार संक्रमित मरीज मिलने के बाबजूद बाजार के दुकानदार खासकर कपड़ा विक्रेता पुलिस के जाते ही शटर खोल दुकान चला रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने की संभावना तेज हो गई है।
Total Downloads: 172
नारायणपुर पीएचसी में गुरूवार को 207 लोगों की कोरोना हुई। इनमें 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पीएचसी प्रभारी डाॅ. विजेंद्र कुमार विद्यार्थी ने बताया कि संक्रमितों में 5 नारायणपुर प्रखंड और दो खगड़िया के हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि 210 लोगों को वैक्सीन दी गई। बिहपुर सीएचसी में 300 लोगों की जांच में चार लोग पॉजिटिव पाए गए। बीसीएम शमशाद आलम ने बताया कि संक्रमितों में झंडापुर, मिल्की और हरिओ के एक-एक युवक व वृद्धा शामिल है।

