नारायणपुर। किराना दुकानदार को धमकाकर एक बोरा मैदा सहित अन्य सामान लेने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गंभीर सिंह, निवासी नगरपारा, भवानीपुर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
थानाध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित दुकानदार ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। गुरुवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि गंभीर सिंह घर पर मौजूद है। तत्पश्चात पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को सीएचसी में मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
