नवगछिया पुलिस ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ साल से फरार आरोपी चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक बांका जिले के बबुरा गांव का निवासी है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदन यादव अपने घर आया हुआ है। इसके बाद नवगछिया थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने टीम के साथ दबिश दी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

मामला क्या था?

25 मार्च 2024 को नवगछिया पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाबा विशु राउत पुल के पास सड़क किनारे लावारिस स्थिति में खड़ी बाइक बरामद हुई थी।

बाइक की डिक्की की जांच में चार किलो गांजा मिला था। जांच में यह बाइक चंदन यादव की पाई गई थी, जिसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर अब मामले को आगे बढ़ा दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *