img 20210510 wa0017 jpg 80

बिहपुर अंचल के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसी दियारा में किसानों के खेतों से अब भी अपराधी मिट्टी काट कर बेच रहे हैं। नन्हकार के किसानों का कहना है कि फर्जी एग्रीमेंट पेपर दिखा अपराधी मिट्टी काट कर एनएच-106 मिसिंग लिंक का निर्माण करा रहे ठेकेदार को बेच रहे हैं। शुक्रवार को किसान अंचल कार्यालय पहुंचे, लेकिन सीओ के छुट्टी पर रहने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हुई।

किसानों ने बताया कि जमीन की मापी के दौरान हमे पुलिस की सुरक्षा चाहिए। किसान जयप्रकाश सिंह, शंकर सिंह, सुबोध सिंह, रामकुमार सिंह, गगन सिंह ने बताया कि सोमवार को सीओ व इंस्पेक्टर से मिलकर उन्हें कागजात दिखाएंगे। जहां मिट्टी काटी जा रही है वह जमीन हमारी है। जमीन की अद्यतन रसीद भी हमारे पास है।

इसके पहले भी किसान अंचल प्रशासन और पुलिस को आवेदन देकर अवैध रूप से काटी जा रही मिट्टी पर रोक लगाने की मांग कर चुके हैं। हालांकि पुलिस और प्रशासन का कहना है कि मिट्टी के उठाव पर रोक लगा दी गई है। लेकिन किसानों का कहना है कि अपराधी अब रात में मिट्टी काट रहे हैं। बिहपुर के किसानों की जमीन मधेपुरा के चौसा अंचल में भी पड़ती है। दियारा की भोगौलिक स्थिति को देखते हुए बिना चौसा अंचल के अमीन की उपस्थिति में जमीन का सत्यापन करना संभव नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *