प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत नवगछिया रेलवे गुमटी से कोरचक्का तक सड़क बनेगी। इस सड़क पर 1.48 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है। विभाग ने निविदा स्वीकृत करते हुए सुमन कुमार तिवारी को सड़क निर्माण का जिम्मा दिया है।

1.50 करोड़ रुपये के री-टेंडर के लिए संवेदक ने 1.21 प्रतिशत कम पर निर्माण कार्य करने की सहमति दी है। ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव की अध्यक्षता वाली विभागीय निविदा समिति ने निविदा मंजूर कर ली है। अभियंता प्रमुख अशोक कुमार मिश्रा ने इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को टेंडर अवार्ड होने की जानकारी दी है।

उन्होंने निर्देश दिया कि संवेदक को दो दिनों के अंदर कार्यादेश (लेटर ऑफ एक्सेपटेंस) देने को कहा है और 10 दिनों के अंदर एकरारनामा पर दस्तखत करने को कहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *